ब्रेकिंग
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका

केदारनाथ में दर्शनों के बाद चीन बॉर्डर पर जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली पर उत्तराखंड के केदारनाथ में दर्शन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी इस बार उत्तराखंड में चीन से लगने वाली सरहद पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। हालांकि मोदी के इस कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक मोदी पहले केदारनाथ में पूजा करेंगे और मंदिर में पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहां पर 2013 में विनाशकारी बाढ़ आई थी। प्रधानमंत्री पिछली बार केदारनाथ अक्टूबर 2017 में गए थे। उनकी यात्रा मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद होने से कुछ वक्त पहले हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक मोदी जवानों के साथ चाय नाश्ता भी करेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि मोदी जवानों के साथ दीपावली मना रहा हैं, इससे उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।  2015 में दिवाली पर वह पंजाब सीमा पर गए थे। उनकी यह यात्रा संयोगवश 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के 50 साल होने पर हुई थी। साल 2016 में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों के साथ वक्त बिताया था।
साल 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी चौथी दिवाली जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई थी। पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चलते हुए इस बार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में चीन से लगने वाली सरहद पर सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगी।