ब्रेकिंग
मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज

Big News: केबिनेट मंत्री के बंगले पर देर रात चली गोली, जवान की खून से लथपथ मिली लाश, एसपी कलेक्टर पहुंचे बंगले

Cg Raipur: राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में एक जवान ने खुद को देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली चलने की आवाज आई उसके बाद अन्य गार्ड गार्ड रूम में गए तो जवान का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही बंदूक भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बंगले और आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे –

- Install Android App -

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा राह है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बंगले में ही मौजूद थे। जवान ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नही हो सका है।