jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

कोचिंग में हुई युवती से दोस्ती, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक ने किया रेप, अश्लील VIDEO बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

राजधानी में एक युवती से कोचिंग के दौरान युवक की दोस्ती हो गई। फिर धीरे-धीरे मेल-जोल बढ़ने लगे। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने शादी का झांसा देकर मामला को शांत कर दिया। युवक ने रेप करते दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। चार वर्ष से प्रताड़ना झेल रही युवती ने घर वालों को जानकारी दी तो पीड़िता के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है।

- Install Android App -

मामला राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज का है। एफआईआर के मुताबिक छात्रा ठाकुरगंज स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले हरदोई रोड निवासी ओसामा से दोस्ती हो गई। पीड़िता के मुताबिक ओसामा अक्सर उसे घूमने के लिए कहता था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं होती थी। करीब चार वर्ष पूर्व ओसामा एक मकान में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर शांत कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वह जब भी शादी की बात छेड़ती तो ओसामा टाल मटोल करने लगता था। छात्रा को मिलने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। जिसके कारण छात्रा ओसामा की बात मानने को विवश हो जाती थी।

पीड़िता के पिता के मुताबिक एक महीने पूर्व बेटी ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे रोक लिया गया था। छात्रा ने ओसामा की करतूत परिवार वालों को बता दी थी। पिता के मुताबिक वह ओसामा के घर गए थे। जहां आरोपी के पिता ने अभद्र व्यवहार किया था। जिसके बाद छात्रा के पिता ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकमदा दर्ज कराया।