jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

सिंचाई के लिए पाइप लाइन खोदने की बात पर दो गांव के ग्रामीणों के बीच पथराव, थाना प्रभारी-एएसआई सहित 12 से अधिक ग्रामीण घायल

विवाद इतना बड गया की दोनो पक्षों के ग्रामीण पथराव करने लगे

मकड़ाई समाचार आगर-मालवा। आगर मालवा जिले के कानड़ थाना क्षेत्र में सिंचाई के लिए पाइप लाइन खोदने की बात पर दो गांव के लोगों के बीच पथराव हो गया। घटना में थाना प्रभारी और 1 एएसआई सहित 12 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।

- Install Android App -

दरअसल ग्राम सेमली में रविवार सुबह ग्राम परसुखेड़ी के ग्रामीण सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होने पर जेसीबी के माध्यम से पाइप लाइन खोदकर सेमली स्थित तालाब का पानी गांव ला रहे थे। उसी दौरान सेमली गांव के ग्रामीण वहा पहुंचे और इसका विरोध किया। यहां विवाद इतना बड गया की दोनो पक्षों के ग्रामीण पथराव करने लगे।

पथराव की घटना की जानकारी कानड़ थाना प्रभारी संगीता शर्मा को लगी तो वे तुरंत एएसआई हरिनारायण सोलंकी के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने लगी लेकिन दोनों पक्ष का एक व्यक्ति भी सुनने को तैयार नहीं हुआ और पथराव जारी रहा। घटना में थाना प्रभारी संगीता शर्मा और एएसआई सोलंकी सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को भी चोट लगी है।

थाना प्रभारी कानड़ संगीता शर्मा ने बताया कि पथराव होने से एएसआई सहित घायल हो गए। मामले में एक दर्जन ग्रामीणों को भी चोट आई है। एमएलसी कराने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी लेकर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।