jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार शहडोल|जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। एसईसीएल की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत हुई।

मृतकों में राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, कपिल विश्वकर्मा शामिल है। यह घटना गुरुवार की देर रात की है। सुबह खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। धनपुरी पुलिस का अमला मौके पर मौजूद है।

- Install Android App -

जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। धनपुरी थाना प्रभारी रतनांबर शुक्ला ने बताया कि घटना रात में हुई है। बंद कोयला खदान में 4 लोगों की मौत की जांच की जा रही है कि घटना किस कारण से हुई है।

उन्‍होंने कहा कि पूरी जांचके बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। मालूम हो कि एसईसीएल सुहागपुर क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदानों से लगातार कोयला चोरी हो रहा है। इसके पहले भी इन बंद पड़ी कोयला खदानों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कालरी प्रबंधन की अनदेखी के कारण इस पर रोक नहीं लग पा रही है। कालरी प्रबंधन द्वारा बंद कोयला खदानों को पूरी तरह से मिट्टी डालकर बंद भी नहीं किया जाता है जिसके कारण यहां लोग कोयला कबाड़ चोरी करने के लिए अक्सर घुसते रहते हैं।