jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

आधार की कार्ड की आवश्यकता और जरुरत के मद्दे नजर अपडेट प्रारंभ

मकड़ाई समाचार इंदौर। आधार की कार्ड की आवश्यकता और जरुरत के मद्दे नजर आधार अपडेट का कार्य प्रारंभ किया जा रहा हैं जिन्होने 10 वर्ष पहले आधार करवाया था उन्हे अपडेट कराना आवश्यक है।  10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट किया जाने का कार्य शुरू किया गया है। इसमें अपने पते का प्रमाण (पीओए) एवं पहचान का प्रमाण (पीओआई) अपडेट कराना आवश्यक है। यदि किसी ने दस साल में कोई अपडेट नहीं कराया है, तो कार्ड को अपडेट कराना होगा।विगत दिनों कलेक्टर कार्यालय में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि भारत सरकार एवं यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे नागरिक जिनके आधार कार्ड बने हुए और 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, को अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। बैठक में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस अंकिता पोरवाल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक शिक्षा नरेंद्र जैन, सीएससी को ऑर्डिनेट अरविंद वर्मा एवं ऋषभ जायसवाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रतिनिधि कृतिका अरोड़ा, यूआईडीएआई द्वारा नामित प्रतिनिधि राज्य परियोजना प्रबंधक निकेत दीवान उपस्थित थे।