jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सिविल अस्पताल में संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया विद्यार्थियों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों और उमंग केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं को समझा।

- Install Android App -

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान मनहित एप्लीकेशन, टेली मानस हेल्पलाइन 14416, मनकक्ष, जस्क-आस्क चैटबॉट आदि सेवाओं की जानकारी दी गई।

बीएमओ डॉ. कांति बाथम ने विद्यार्थियों को उमंग में रहने के तरीके बताए और स्वास्थ्य व व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्वयं के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों एवं माता-पिता का सम्मान करने और अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दीपक दीक्षित ने शिक्षा और संस्कारों का महत्व बताते हुए अच्छा नागरिक बनने की सीख दी। परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के तरीके, मोबाइल व सोशल मीडिया का सदुपयोग, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव और योग-प्राणायाम पर मार्गदर्शन दिया।