jhankar
ब्रेकिंग
कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...

कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में कोविड महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले अस्थायी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों के भविष्य को लेकर संघ ने उठाई आवाज, पांच प्रमुख मांगें रखीं

हरदा भोपाल/। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोविड योद्धा अब अपने रोजगार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कोविड-19 आयुष चिकित्सक संघ एवं पैरामेडिकल स्टाफ संगठन मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम 20 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर कोविड योद्धाओं की बहाली, संविदा नियुक्ति एवं समायोजन की मांग उठाई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल पटेल एवं प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से नियुक्त किए गए अस्थायी आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियनों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों, साइटिस्टों एवं अन्य पैरामेडिकल स्वास्थ्यकर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दी थीं। आज यही कर्मचारी अपने रोजगार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संघ ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

संघ की पहली मांग है कि कोविड-19 महामारी के दौरान नियुक्त सभी अस्थायी स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में बहाल किया जाए।

दूसरी मांग के तहत प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों पर कोविड योद्धाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं पूर्व कार्यानुभव के आधार पर संविदा नियुक्ति प्रदान की जाए।

- Install Android App -

तीसरी मांग में बेरोजगार कोविड योद्धाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष भर्ती एवं समायोजन नीति बनाने की बात कही गई है।

चौथी मांग के अनुसार कोविड योद्धाओं की समस्याओं एवं नियुक्ति संबंधी मांगों पर विचार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मिशन संचालक तथा कोविड योद्धा प्रतिनिधिमंडल को शामिल कर उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए।

वहीं पांचवीं मांग में शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आधिकारिक लिखित आदेश जारी करने तथा आगामी कार्ययोजना से संगठन को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।

अनुभव का स्वास्थ्य व्यवस्था में उपयोग करने की मांग

संघ ने पत्र में कहा है कि उनका उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि महामारी के दौरान अर्जित अनुभव एवं सेवाओं का उपयोग प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में करना है। संगठन ने सरकार से कोविड योद्धाओं एवं उनके परिवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने की अपील की है।

अब देखना होगा कि राज्य सरकार कोविड योद्धाओं की इन मांगों पर क्या निर्णय लेती है।