jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

हरदा। संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में माय किड्स एकेडमी स्कूल, हरदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में साक्षी देवड़ा ने वाद-विवाद (विपक्ष) में प्रथम स्थान, अश्वी गौर ने वाद-विवाद (पक्ष) में प्रथम स्थान, खुशी पुरोहित ने वेदपाठ में द्वितीय स्थान, हर्षिता कहार ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान, वंशिका राजपूत ने कविता पाठ में द्वितीय स्थान तथा दीप्ति गुर्जर एवं अर्पित गौर ने प्रश्नमंच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

- Install Android App -

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्री अरविंद गौर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए उनके सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।