jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

हरदा, : मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, म.प्र. शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, हरदा में आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका,

डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 165 युवा आपदा मित्र वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बड़ोनिया एवं प्रभारी प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज हरदा प्रकाश भूमरकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी जिला सेनानी इन्दल उपनारे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

- Install Android App -

प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर संजय गौर, प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत, हवलदार दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर, वाहन चालक भारमल यादव एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ टीम द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा, आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा, बाढ़ के कारण एवं प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य एवं आपदा मित्र योजना के परिचय के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर चौहान ने अपने आपदा प्रबंधन के अनुभव साझा किए व युवाओं का मार्गदर्शन किया।

अन्य अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया और कहा कि आपदा मित्र वालंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में भूमिका निभाएंगे। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों रूपों में संचालित होगा, जिससे प्रतिभागी आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।