jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा, : महाप्रबंधक, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त सुरेश कुमार के निर्देशन में जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।

15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को चलाए गए अभियान के तहत 25 चेकिंग दलों का गठन कर जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों एवं क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के कुल 226 प्रकरण दर्ज किए गए।

- Install Android App -

ये प्रकरण विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत बनाए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 62.35 लाख रुपये की बिलिंग की गई है। सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत चोरी से न केवल कंपनी को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।