jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,,

प्रकृति के प्रति सम्मान और हरियाली बढ़ाने का संकल्प, नीम, करंज और कदंब के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

हंडिया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन की दिशा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खेड़ीनीमा ने सराहनीय पहल की। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हरदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘शक्ति से सृजन’ कार्यक्रम के अंतर्गत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण एवं वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधे रोपने के साथ वृक्षों का पूजन कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भमोरी पहाड़ी पर नीम, करंज और कदंब के पौधे रोपित किए गए। वृक्ष पूजन के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करना, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

- Install Android App -

आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण तैयार किया जा सकता है।

पौधरोपण एवं वृक्ष पूजन कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता विकास,अफसर,सोनू,आत्माराम,कालूराम, रमेश,विजेश एवं समर उपस्थित रहे।इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 03 के परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा, मगरधा सेक्टर के परामर्शदाता दीनबंधु गौर, जिला समन्वयक संदीप गौहर, ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा तथा जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र जाजड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पौधों की देखभाल और प्रकृति की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ‘शक्ति से सृजन’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया।