jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय जिम्मेदारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

नर्मदापुरम। सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रशासनिक व्यवस्था की बुनियादी शर्त है, लेकिन जब कार्यालयीन समय में विभागीय कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनती है, तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। इसी मुद्दे पर नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्यालयीन समय में विभागीय कार्यों को प्राथमिकता दी जाए

और अन्य जनहितैषी गतिविधियों में सहभागिता के कारण नियमित शासकीय कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में दिए गए इस निर्देश को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यालयीन समय का विशेष ध्यान रखने और विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।