jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

मप्र. में बरसात का दौर जारी, इन जिलों मे हो सकती है ”तेज बारिश”

मकड़ाई समाचार भोपाल| मध्यप्रदेश में बरसात का दौर लगातार जारी है| राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रात में पानी गिरा| प्रदेश के अनेक हिस्सों में शुक्रवार सुबह से भी बरसात हो रही है| शीतलहर और बारिश के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है| इधर मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर फरवरी तक पानी गिरने का अलर्ट जारी किया है|शनिवार से फिर से एक सिस्टम एक्टिव होने से फरवरी के शुरुआती दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की बात कही गई है।

- Install Android App -

प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बनी अलग अलग मौसम प्रणालियों के कारण बरसात हो रही है. प्रदेश के कई शहरों में रुक रुककर बारिश हुई जिसमें खासा पानी गिरा। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में 1 इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है. नर्मदापुरम, रायसेन, नौगांव, खजुराहो, सागर, खंडवा, खरगोन, रीवा , सतना, ग्वालियर एवं गुना में बरसात हुई।

विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ जगहों पर तीन मौसम प्रणालियां अब समाप्त हो गई हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर पड़ा है। इस कारण शुक्रवार को इन हिस्सों में धीरे—धीरे मौसम साफ होने लगेगा। बादल छंटने और धूप निकलने के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।