jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

तिरंगा फहराने के दौरान छात्रों ने लगाए, अल्लाहू अकबर के नारें, अलीगढ़ SP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मकड़ाई समाचार उप्र। गणतंत्र दिवस हमारे लिए बहुत मायने रखता हैं। इसका महत्व भी उतना ही है जितना कि स्वतंत्रता दिवस का है। क्योकि पूरे देश की व्यवस्था को क्रियान्वयन करने के लिए संविधान की आवश्यकता होती हैं|वह 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जहां पूरे देश में स्वधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा था वही अलीगढ़ ध्वजारोहण के समय लगाए नारों ने विवादात्मक स्थितियां बना दी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्यक्रम था। जैसे ही VC ने झंडा फहराया वहां कुछ छात्र ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगाने लगे। अलीगढ़ के SP सिटी ने कॉलेज को कार्रवाई के निर्देश दिए।इसमें NCC के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने झंडा फहराया। झंड़ा फहराने के बाद NCC यानी नेशनल कैडेट कोर के छात्रों ने ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा दिए।एनसीसी छात्रों के 26 जनवरी के कार्यक्रम में धार्मिक नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। पुलिस ने भी वीडियो पर संज्ञान लिया है।

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

- Install Android App -

यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।AMU के पूर्व छात्र डॉक्टर नितेश शर्मा ने कहा कि AMU जो नारे लगे है। वह जंग के नारे हैं। यह नारे उन छात्रों की सोच को दिखाते हैं। यह छात्र इस तरीके के नारे लगवा कर क्या संदेश देना चाह रहे हैं। एक और पूरा देश भारत के संविधान को नमन कर रहा है। ऐसे में इस तरीके के नारे लगाकर भारत में नफरत पैदा करना चाह रहे हैं।

अलीगढ़ के SP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

अलीगढ़ के SP सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया, “AMU के वायरल वीडियो में NCC के छात्र गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के दौरान “अल्लाह हू अकबर” नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हमने वीडियो वायरल होने के बाद का AMU को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।