jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

कोरोना के बढ़ते आंकड़े , पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख्ती, शहर के अंदर वाहनों का आना बंद

हरदा हंडिया ।इन दिनों कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लाक डाउन के चलते सभी जगह सन्नाटा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। हरदा जिला मुख्यालय पर आज लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई। सुबह से ही सिटी सिविल थाना, शहर कोतवाली क्षेत्र में ओर हरदा शहर की सीमाओं में टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहनों को पूर्णतः रोक दिया गया। पुलिस जवानों द्वारा आम लोगो को सख्त हिदायत देते हुए समझाइस दी। कई जगह नियमो का उलघ्नन करने वालो पर डंडे से भी पुलिस ने समझाया। पुलिस प्रशासन ने आमजनता से भी अपील की की कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर शहर में प्रवेश नही करेगा। अत्यंत आवश्यक होने पर ही वह शहर आये। कोरोना से बचने के लिये हमें घर के अंदर रहना होगा। तभी हम इससे जीत सकते है।

- Install Android App -

हंडिया में भी दिखी सख्ती, बंद रहा बाजार

,वहीं हंडिया थाना की पुलिस टीम बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है।पुलिस जवानों की तैनाती कर बाहर से आने जाने वाले लोगों को समझाइस देकर वापस भेजा रहा है।जहां एक ओर कोरोना वायरस के कारण नगर का वातावरण शांत हो गया है वहीं लोग भी बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे है।नगर में पुलिस प्रशासन के द्वारा नागरिकों से निवेदन कर लाकडाउन मे सहयोग की अपील करते हुए समय से खोलने व बंद की समझाइश दी गई थी।पुलिस प्रशासन लगातार जनता कर्फ्यू के दिन से ही से नगर की सुरक्षा को देखते हुए नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगो से निवेदन करते हुए वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार लोगों को समझाइस दे रहा है। वहीं नगर में आम लोग भी खुद को लॉक डॉउन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए दिखाई दे रहें हैं।