jhankar
ब्रेकिंग
नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागणों के साथ बैठक सम्पन्न महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय का पता बदला गर्मी से सुरक्षा के लिए होंगी आवश्यक व्यवस्थाएं कक्षा 5वीं, 8वीं की पुनःपरीक्षा 1 जून से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 अप्रैल को कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान क्रांति आंदोलन : हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचे किसान, सुरक्षा में लगाई कई जिले ... रीवा से सूरत जा रही बस में आग, इंदौर-भोपाल हाईवे पर मची अफरा-तफरी

कोरोना : दुनिया में अब तक 11 लाख केस और 60 हजार मौतें: स्पेन में 24 घंटे में 7 हजार नए मामले और 809 लोगों की मौत

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 60 हजार 147 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 11 लाख 30 हजार 591 पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 35 हजार 891 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। स्पेन में 24 घंटे में संक्रमण के सात हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 809 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है। यह आंकड़ा इटली (1,19,827) से भी ज्यादा हो गया है। स्पेन में अब तक कुल 11 हजार 744 लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- चुनाव तय समय पर ही होंगे

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चुनाव अपने निर्धारित समय तीन नवंबर को ही होंगे। उन्होंने कहा कि वे मतदान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैलट के समर्थन में नहीं है। मतदान पोलिंग बूथ में ही किया जाना चाहिए। हालांकि, कोरोना के कारण कई राज्यों ने चुनाव स्थगित कर दिए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस महामारी के कारण जुलाई और अगस्त के बीच होने वाले नामांकन सम्मेलन को भी स्थगित कर दिया है।

न्यूयॉर्क: एक दिन में 562 लोगों की मौत

- Install Android App -

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार आधी रात से शुक्रवार आधी रात तक न्यूयॉर्क में 562 लोगों की मौत हुई है। यानी हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की जान गई है। यह एक दिन में मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने शुक्रवार को कहा- उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके मुताबिक राज्य के जिन अस्पताल में वेंटिलेटर्स की जरूरत कम है, वहां से इसे हटाकर इसकी कमी से जूझ रहे अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ऐसे ही नहीं मरने देंगे। राज्य में सक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं।

सीडीसी ने कपड़े के मास्क पहनने की सलाह दी: ट्रम्प

व्हाइट हाउस में शुक्रवार को प्रेस ब्रिफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, ‘‘सीडीसी ने अपनी सिफारिश में कहा है कि नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार नॉन-मेडिकल क्लॉथ (कपड़े) का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ हालांकि, ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि वह खुद मास्क नहीं पहनेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीडीसी की यह सिफारिशें हाल के रिसर्च पर आधारित है। ट्रम्प ने कहा कि सीडीसी मेडिकल ग्रेड या सर्जिकल ग्रेड मास्क के इस्तेमाल की सिफारिश नहीं कर रहा है। मेडिकल कर्मचारियों के लिए एन95 रेस्पिरेटर मास्क को बचाया जाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अभी भी प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

अपडेट्स

  • अमेरिका में 24 घंटे (गुरुवार 8.30 से शुक्रवार 8.30 बजे तक) में करीब 1480 लोगों की मौत हुई, जबकि संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब सात हजार 392 लोग जान गंवा चुके हैं और अब तक दो लाख 77 हजार संक्रमित हैं।
  • कुछ अमेरिकी राज्य अभी भी सख्त लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। इनमें उत्तर और दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का और आयोवा शामिल हैं। वहीं, अलबामा की गवर्नर के. इवे ने शुक्रवार शाम घोषणा की कि वे पूरे राज्य में स्टे-एट-होम ऑर्डर (घर में रहने के आदेश) जारी कर रही है, जो शनिवार से लागू होगा।
  • न्यूयॉर्क में तीन दिन में मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां अब तक करीब तीन हजार लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, इतने ही दिनों में 1,427 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “कोरोना से जुड़े मामलों की जांच को लेकर हमने अभी तक देशभर में रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की है।
  • फ्रांस: 600 सैनिक कोरोना पॉजिटिव
    फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शनिवार को कहा कि 600 सैनिक कोरोना पॉजिटिव हैं। हम हालातों का जायजा ले रहे हैं। हालांकि, इससे हमारे सैन्य ऑपरेशनों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फ्रांस में कोरोना से संक्रमण के 82 हजार 165 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि छह हजार 507 लोगों की मौत हो चुकी है।ब्रिटेन: 24 घंटे में 684 लोगों की मौत

    ब्रिटेन में 24 घंटे में 684 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा तीन हजार 605 हो गया है। वहीं संक्रमण के मामले 38 हजार 168 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोपों और दो नर्सों की मौत के बाद सरकार ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। ब्रिटेन की महारानी रविवार शाम को देशवासियों को संबोधित करेंगी।

    • फिलीपींस स्थित ब्रिटिश दूतावास ने कहा है कि देश में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को चार फ्लाइटों से घर भेजा जाएगा। 7 अप्रैल तो फिलीपींस एयरलाइन फिलीपींस के पलावन, चेबू, बोहोल और सायरागो हवाईअड्डे से उड़ान भरेगी। हर यात्री से करीब 93 हजार रुपए (एक हजार पाउंड) लिया जाएगा।
    • लंदन स्थित इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट एंड ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चीन ने दुनियाभर में कोरोना फैलाकर मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध किया है।

    ऑस्ट्रेलिया: पीएम ने कहा- संक्रमण के पीछे चीन के वेट मार्केट का हाथ

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के पीछे चीन के वेट मार्केट (मांस बाजार) का हाथ है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्लयूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से मांस बाजार के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन का यह मार्केट दुनिया के अन्य देशों और लोगों के लिए गंभीर खतरा है। माना जाता है कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना की शुरुआत वुहान के अवैध पशु बाजार से ही शुरू हुई थी।