किसान क्रांति आंदोलन : हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचे किसान, सुरक्षा में लगाई कई जिले की पुलिस मंडी में हुई जनसभा: सभी किसान एक स्वर में बोले MSP लेकर रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
हरदा। किसान क्रांति ट्रैक्टर रैली आंदोलन में आज हरदा कृषि उपज मंडी में संपूर्ण हरदा जिले सहित आसपास के जिले सहित अन्य राज्यों से भी किसान आए थे।
भीषण गर्मी के बीच युवा किसान सहित बुजुर्ग भी पहुंचे। देश के भंडार भरने वाले किसान शासन प्रशासन के तुगल की फरमानों से परेशान है। शासन ने इतने नियम बना दिए कि किसान को एक बोरी खाद लेने के लिए भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। अनाज बेचने के लिए भी दो दो दिन सोसायटी में खड़ा रहना पड़ता है। लेकिन सरकार में बैठे जिम्मेदार किसान को सिर्फ झूठा आश्वासन देते है। सरकार भी किसान कल्याण वर्ष मना रही लेकिन जमीनी हकीकत में किसान हताश और परेशान है।
हम आपको बता दे कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। लेकिन बीते एक वर्ष से किसान बहुत ज्यादा परेशान है। किसान को न तो समय पर खाद मिल रहा न ही फसलों के उचित दाम मिल रहे।
सरकार भी समर्थन मूल्य पर गेहूं मूंग खरीदी करने में कई प्रकार से रूकावटे पैदा कर रही।
और खरीदी की प्रकिया में भी तारीख पर तारीख दे कर किसान समाज को ऑनलाइन ओटीपी में तो कभी स्लॉट बुकिंग के नाम पर उलझा कर रख दिया।
मंगलवार को हरदा कृषि उपज मंडी में हरदा जिले के सैकड़ों गांव से किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए शहर में प्रवेश किया। ट्रैक्टरों की भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।
ट्रैफिक जाम की स्थिति भी कई जगह बन गई थी।
ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर किसान भोजन की सामग्री सहित रहने की पूरी व्यवस्था के साथ आए । कृषि उपज मंडी में किसान समाज के युवा किसानों ने किसानों की समस्याओं को जनसभा में अपने विचार व्यक्त कर रखे।
किसान 19 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना ज्ञापन कमिश्नर को देने पर अड़े रहे। इधर हरदा एसडीएम हरदा एडिशनल एसपी किसानों के प्रतिनिधि मंडल से बात करने पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी और एक ही बात कही कि कमिश्नर को ही ज्ञापन देगे। उनसे ही बात होगी।
देर शाम नर्मदापुरम डिप्टी कमिश्नर हरदा पहुंचे। जहा उनसे किसानो ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
किसानों की बात को उन्होंने गंभीरता से सुना। ओर कुछ मांगो पर सहमति बनी।
लेकिन किसानो ने अपनी जायज मांगों पर लिखित आश्वासन पर मानने की बात कही।
इधर डिप्टी कमिश्नर ने कल सुबह 11 बजे तक लिखित प्रतिलिपि देने की बात कही।
इधर देर रात कृषि उपज मंडी में ही किसानों ने भोजन की व्यवस्था की।
इन मांगो पर सहमति बनी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्लॉट बुकिंग सभी किसानो के लिए खोल दी गई है
– स्लॉट बुकिंग में आ रही सर्वर की समस्या दो दिन में समाप्त हो जाएगी
– मूंग खरीदी करेगी सरकार
– खरीफ की बीमा राशि अगले 15 दिन में डलना शुरू हो जाएगी
– अब नरवाई जलाने के केस नहीं लगेंगे, पुराने केस को भी खत्म करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
– मंडियों में प्लेट कांटों की संख्या बढ़ाई जाएगी और रेलिंग लगाई जाएगी।
– सहकारी के ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाने पर अगले कुछ दिनों में सकारात्मक खबर मिल जाएगी।
– मक्का खरीदी पर किसानों की मांग को प्रपोजल बनाकर संभाग कमिश्नर राज्य सरकार को भेजेंगे।
– केंद्र और राज्य सरकार के लेवल के अन्य मुद्दों को मजबूती से शासन लेवल पर संभाग कमिश्नर द्वारा उठाया जाएगा।

