jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी जलकर हुई खाक रतलाम : हाईकोर्ट के वकील को कार से मारी टक्कर फिर घसीटा, मौत एमपी की वाइल्ड लाइफ को नया जीवन: सीएम डॉ. मोहन ने छोड़ीं 4 जंगली भैंसें

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। इसकी पुष्टि राज के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कर दी है. सोनम रघुवंशी पर शादी के कुछ दिन बाद ही हनीमून के दौरान राजा की हत्या का आरोप है।

राजा के भाई ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

- Install Android App -

सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने नाखुशी जाहिर की है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सोनम की जमानत याचिका खारिज करने के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे। वहीं विपिन ने बताया कि हत्या के बाद सोनम के परिवार वालों ने कहा था कि वो सोनम की कोई मदद नहीं करेंगे। सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा था कि मेरी सोनम से कोई बात नहीं होती है। लेकिन गोविंद लगातार झूठ बोलता रहा। वह सोनम से जेल में भी मिलकर आया था। अब सोनम की जमानत के खिलाफ मैं हाई कोर्ट जाऊंगा।

शिलॉन्ग कोर्ट में चल रहा है केस

बता दें इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। इस दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। पत्नी सोनम पर ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोनम की हत्या का आरोप लगा है। लंबे समय से सोनम शिलॉन्ग की जेल में बंद है और शिलॉन्ग कोर्ट में ही केस चल रहा है। कई बार सुनवाई के बाद चौथी सुनवाई में कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी।