jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी जलकर हुई खाक

देवास। देवास जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुसमानिया विक्रमपुर मार्ग पर ग्राम नांदोन के जंगल में एक कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी गाड़ी खाक हो गई। आग की लपटे आसमान छू रही थी. गनीमत ये रही की इस हादसे में किसी भी जान नहीं गई।

- Install Android App -

कार चालक समेत दो युवक थे सवार
गाड़ी में कार चालक समेत दो और लोग भी शामिल थे, आग लगने का पता चलते ही तीनों वाहन से उतर दूर भाग खड़े हुए। देर रात और सुनसान इलाका होने से वाहनों का आवागमन आसपास से नहीं था। वहीं से गुजर रहे किसी राहगीर ने जलती हुई कार का वीडियो बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अज्ञात कारण के चलते लगी आग
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ग्राम नांदोन के पास जंगल में एक चलती कार में अज्ञात कारण के चलते आग लगी थी। ये कार किसी गणेश नाम के व्यक्ति नाम पर है जो कि भिलाई का रहने वाला है। गणेश ग्राम भिलाई का रहने वाला है। कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी ने बताया आग लगने की सूचना के बाद डायल 112 को मौके पर भेजा गया था।