jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम : हाईकोर्ट के वकील को कार से मारी टक्कर फिर घसीटा, मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हिट एंड रन केस सामने आया है। इस हादसे में देर शाम हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई। इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। त्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन सवार को कुछ दूरी तक घसीटा और फिर उसके ऊपर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया।

सीएसपी कार्यालय के पास हुई घटना
ये घटना सीएसपी कार्यालय के पास हुई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पर सीएसपी रतलाम ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को रुकवाया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रतलाम न्यायालय के हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में हुई है। वकील की मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी अक्रोश फैल गया।

- Install Android App -

जमकर की नारेबाजी
बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर वकील स्टेशन रोड थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा दिल्ली नंबर प्लेट लगी “भारत सरकार” लिखी कार किसकी है, इसकी जांच की जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इतना ही नहीं मामला बढ़ता देख बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया। कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी हुई थी और लिखा हुआ था भारत सरकार। पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।