jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक

कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन

हरदा। बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज, जिला हरदा की ओर से कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में समाज के जिला अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर की ओर से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष के नाम पत्र प्रस्तुत किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश में कुड़मी जाति पिछड़ा वर्ग में शामिल है, जबकि समाज के अनुसार केंद्रीय सूची में इसे पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसके चलते केंद्रीय शासकीय सेवाओं तथा केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के दौरान पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ नहीं मिलने की बात कही गई है।

केंद्रीय संस्थानों में आरक्षण का लाभ देने की मांग

समाज ने पत्र में कहा कि कई विद्यार्थी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में चयनित होने के बाद भी पिछड़ा वर्ग का लाभ नहीं मिलने के कारण प्रभावित होते हैं। समाज की ओर से इस विषय को लेकर पूर्व में भी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में अपना पक्ष रखे जाने का उल्लेख किया गया है।

- Install Android App -

पत्र में मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग विभाग से संबंधित पत्र और मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निष्कर्ष का भी संदर्भ दिया गया है।

केंद्रीय सूची में शामिल करने का अनुरोध

समाज ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से मांग की है कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के रूप में दर्ज कुड़मी जाति को केंद्रीय सूची में भी पिछड़ा वर्ग के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन के साथ पूर्व में भेजे गए पत्रों की छायाप्रति तथा मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निष्कर्ष की प्रति संलग्न किए जाने की जानकारी दी गई है।