दिव्यांग बच्चों को बांटे आर्ट किट
हरदा : शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गुरूवार को स्थानीय सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में समानता और समावेश की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं और सामान्य विद्यार्थियों के बीच आर्ट एंड क्राफ्ट किट का वितरण किया गया। दोनों वर्ग के बच्चों ने एक साथ मिलकर ग्रुप एक्टिविटी की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल और मैनुअल माध्यम से सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण भी दिया गया।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को तत्काल यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय के प्राचार्य, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ, सीडब्ल्यूएसएन के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

