jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी जलकर हुई खाक रतलाम : हाईकोर्ट के वकील को कार से मारी टक्कर फिर घसीटा, मौत एमपी की वाइल्ड लाइफ को नया जीवन: सीएम डॉ. मोहन ने छोड़ीं 4 जंगली भैंसें

जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद

जबलपुर। ट्रेनों अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की नींद का फायदा उठाते हुए यात्री सामानों की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से रेल पुलिस अधीक्षक रेंज जबलपुर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जबलपुर जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए तीन चोरों से जीआरपी ने लगभग दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किये हैं।

- Install Android App -

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि निगरानी शुदा बदमाश संजय उर्फ संजू मेश्राम उर्फ बंदर, साई नगर काली मंदिर के पास मांडवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर,चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर तस्दीक किए जाने पर संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिस पर आरोपित ने अपने साथियों नित्तू उर्फ नीतेश,राजू उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर रेल यात्रा के दौरान चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद अन्य दोनों आरोपियों को भी दबोचा गया और उनके कब्जे से 12 नग सोने के गुरिया,एक सोने का मंगलसूत्र का पैण्डल,सोने के टॉप्स,चांदी की बिछिया,एक फरियादी के कपड़े सहित कुल लगभग 2,07,700 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।