jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त

जबलपुर। संभाग के कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक महिला से एम्बुलेंस साफ कराने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग की अनुशंसा पर संबंधित एजेंसी ने एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया है।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को उमरिया-बरही रोड स्थित खितौली के पास एक अज्ञात वाहन ने करेला ग्राम निवासी 32 वर्षीय राहुल बर्मन को टक्कर मार दी थी। इस घटना में राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे डायल 112 की मदद से पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कब्टनी रेफर कर दिया था।

बताया जाता है कि बरही से कटनी लाते समय मरीज राहुल ने अत्यधिक पीड़ा और चोट के कारण एम्बुलेंस की खिड़की से उल्टी कर दी थी। आरोपित है कि 108 एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनवी 6385 के जिला अस्पताल पहुंचते ही, वहां तैनात ईएमटी मोहित खटीक ने मरीज की पत्नी पर एम्बुलेंस साफ करने का दबाव डाला। जिस पर विवश होकर घायल के साथ आयी महिला को एम्बुलेंस में पानी डालकर उसकी सफाई करनी पड़ी। इस घटना का वीडियो 25 अप्रैल को सामने आया, जिससे स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवाल उठे। उक्त वीडियो के संज्ञान में आने के दो दिन बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राज सिंह ठाकुर ने मामले की जांच के आदेश दिए और जांच में दोषी पाए जाने पर जे.ए.ई.एस. प्रोजेक्ट्स प्रा. लिमिटेड कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों-पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक-की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।