ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल

कोरोना- मंगलवार की रिर्पोट में 29 लोग पाजिटिव 327 नेगेटिव

प्रशासन की सख्ती के बाद भी पाजिटिव मरीजो में हो रही वृद्धि

मकड़ाई समाचार हरदा।नगर में प्रशासन द्वारा लगातार लोगो को जागरुक किया जा रहा है। जिले के मुख्य अधिकारी खुद इस मामलें में नगर में आम लोगो को समझाईश दे रहे है।मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र घंटाघर प्रताप टाकिज आदि स्थान पर यातयात पुलिस द्वारा लोगो को हिदायते दी जा रही हैकि मास्क का उपयोग करें।नगर के बायपास चैक पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को मास्क लगाने को कहा जा रहा है।इसके बाद भी कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ना चितांजनक है। नगर में एक भी कोरोना पाजिटिव का बढना सरकारी प्रशासन के प्रयासो को नाकाम साबित कर रहें हैं।

नगरपालिका की टीम लोगो को दे रही समझाईश

नगरपालिका की टीम नगर के मुख्य चैक चैराहो पर घूम घूमकर लोगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।वही जो लोग मास्क नही लगाए हुए होते हैं उनके लिए जुर्माना की रसीद काटी जा रही है। कहीं लोगो से उठक बैठक लगवाई जा रही है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के तमाम प्रयास किए जा रहे है। लोगो में इसके प्रति जागरुकता होना जरुरी हैं लोग इसे अभी भी हलके में ले रहे है। इसलिए मास्क का उपयोग नही कर रहें है।इंदौर ओर भोपाल के हालात देखते हुए जिला प्रशासन को अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। जिले के बाहर से लोग न आने पाए और इन सबका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

कोरोना संक्रमण रोकने प्रशासन और जनप्रतिनिधि सबको आगे आना चाहिए

- Install Android App -

अभी की स्थिति यह है कि सरकारी तंत्र तो राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशो का पालन कर रहें है। ये उनकी अपनी मजबूरी भी है।वही जिले के दोनेा राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि व नेता अभी लोगो के बीच में नही आ रहें है।आज लोगो को यह लगने लगा है कि सिर्फ चुनाव के समय ही हमारे नेता लोग सामने आयेगें।कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों को आमजन के बीच में न आना और उन्हे हिम्मत नही देना उनकी निष्क्रियता को दर्शाता है। कांग्रेस और भाजपा दोनो के वरिष्ठ नेताओं को सबके आमजन के मध्य में जाना चाहिए ये उनकी अपनी जिम्मेदारी है।कृषि मंत्री कमल पटेल जरुर किसानों के बीच मंे जा रहे हैं। वही अन्य अन्य नेताओं ने आमजन से दूरी बना ली है। प्रत्येक वार्ड पार्षद को अपने अपने बार्ड की जबाबदारी लेनी चाहिए कि उनके वार्ड में कोई संक्रमण मरीज न मिले अगर मिल जाए तो उसका इलाज कराने में सहयोग करेे। शासन और प्रशासन एक दूसरे के पूरक बनकर इस समस्या के निदान के लिए आगे आए।

मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान

आज विपरीत परिस्थतियां नगर में बड़ी मुश्किल से लोगो को कामकाज शुरु हुआ है। मध्यम वर्ग के लोगेा का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। उन्हे किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नही मिलता है। उनके हालात यूं ही खराब हो रहे प्रायवेट नौकरी भी कर रहे है तो वहां भी काम बंद होने से सैलरी तक नही मिली जो पास में बचा हुआ रुपया था पिछले 6 महिने मे खत्म हो गया है और तो ेऔर जहां नौकरी कर रहे है तो 3.3 माह तक की सैलरी नही मिली है।जहां सरकार की जितनी योजनाएं उनमें सब गरीबो के नाम पर है। आज मध्यम वर्ग में परिवार में एक ही व्यक्ति नौकरी करता हैं खर्चे ज्यादा हैै उसको मिलने वाले 8-10,000 घर आते ही 8 दिन भी लगते और खत्म हो जाते है।उन्हे सरकार से कोई भी चीज फ्री भी नही मिलती है।वहीं स्कूल की आनलाईन पढ़ाई है और फीस की मांग स्कूल से की जा रही है।

सोमवार को आई 29 की पाजिटिव रिर्पोट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि सोमवार 23 नवम्बर को कुल 356 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 29 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 327 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में सुखरास निवासी 50 वर्षीय महिला, कुलहरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सिराली निवासी 25 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 7 टिमरनी निवासी 35 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 8 टिमरनी निवासी 25 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 30 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय पुरुष, 6 वर्षीय बालक तथा 26 वर्षीय पुरुष, इंदिरा गांधी वार्ड हरदा निवासी 27 वर्षीय पुरुष, जोशी कॉलोनी हरदा निवासी 22 वर्षीय पुरुष तथा 24 वर्षीय महिला, शीतला माता मंदिर के पास हरदा निवासी 52 वर्षीय महिला, राजधानी कॉलोनी हरदा निवासी 45 वर्षीय पुरुष, पलासनेर हंडिया निवासी 45 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 9 वर्षीय बालिका तथा 80 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 20 हरदा निवासी 58 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय पुरुष, जोशी कॉलोनी हरदा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 75 वर्षीय महिला, लक्ष्मी लॉज के पास हरदा निवासी 70 वर्षीय महिला, सिविल लाइन हरदा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, शीतला माता मंदिर के पास हरदा निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 31 वर्षीय पुरुष तथा नेहरू वार्ड हरदा निवासी 52 वर्षीय पुरुष शामिल है। सोमवार को 200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 33506 में से 32896 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 610 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 95 है, 1618 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 339 मरीजो का परिक्षण कर स्वास्थ लाभ दिया गया।