ब्रेकिंग
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक एक लाख 14 हजार मौतें

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 53 हजार 517 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 257 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 729 ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक 22 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि छह हजार 898 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, सिंगापुर में रविवार को 233 संक्रमित मिले। इनमें 59 भारतीय नागरिक हैं। नए मामलों में 51 सामुदायिक संक्रमण से जुड़े हैं। सिंगापुर में अब तक दो हजार 532 लोग संक्रमित हैं, जबकि आठ की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 24 घंटे में 1,528 लोगों की मौत

- Install Android App -

सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक अमेरिका में 22 हजार 105 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पांच लाख 60 हजार 425 लोस संक्रमित हैं। अमेरिकी राज्य टेक्सास में कोरोनावायरस से निपटने के लिए यहां के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने डिजास्टर डिक्लेरेशन (आपदा घोषणा) को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एबॉट के हवाले से कहा कि डिजास्टर डिक्लेरेशन को विस्तार देने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता बनाए रख सकें।

  • न्यूयॉर्क के रियल स्टेट बिजनेसमैन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोस्त स्टेनली चेरा की कोरोना से मौत हो गई। वे 70 साल के थे।
  • फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, 2016 से 2019 तक स्टेनली ने ट्रम्प विक्ट्री ऑर्गेनाइजेशन को करीब चार करोड़ रु. (4 लाख 2 हजार 800 डॉलर) दिए थे।
  • न्यूयॉर्क में अब तक नौ हजार 385 लोगों की मौत हुई, जबकि एक लाख 89 हजार 415 संक्रमित हैं
  • न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभानित न्यूजर्सी है, जहां अब तक दो हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है
  • इटली: 19 मार्च के बाद सबसे कम मौत
    इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इटली में 9 मार्च से लगा लॉकडाउन सोमवार को खत्म हो रहा है। लेकिन, 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने कहा था कि कोरोना के चलते लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
    फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के  50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।
  • चीन: 108 नए मामले
    चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।