jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

भोपाल में चौथे IAS अफसर संक्रमित; आज 1700 सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद

भोपाल. लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। मध्य प्रदेश में कोरोेना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार रात भोपाल में चौथे आईएएस अधिकारी सोमेश मिश्रा कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। वे चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले 3 अफसर जे विजय विजय कुमार, पल्लवी जैन गोविल और गिरीश शर्मा भी संक्रमित मिले थे। भोपाल में अब तक 142 संक्रमित हैं, जबकि 3 मौतें हो गईं। इंदौर में रविवार में 8 नए केस मिले और 2 ने दम तोड़ा। प्रदेश में 585 कोरोना पॉजिटिव हैं और 43 की मौत हो गई है।

- Install Android App -

आज शाम तक 1200 पैंडिंग सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी है। ये सैंपल इंदौर से रविवार को विमान से दिल्ली भेजे गए थे। पहले भी प्रदेश के अन्य हिस्सों 500 नमूने भेजे जा चुके हैं। कुल 1700 सैंपल की जांच रिपोर्ट आज ही आएगी। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि अब तक प्रदेश में कुल कितने संक्रमित मरीज हैं। इसके साथ सरकार ने दिल्ली से दवाएं भी मंगाई हैं। इसमें 10 लाख 50 हजार हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और 80 हजार एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट हैं, जो गले में इंफेक्शन के दौरान दी जाती हैं।

व्यवस्थाएं बिगड़ीं तो किराना दुकान खोलने के निर्देश
लॉकडाउन के चलते 19 दिन से परेशान प्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर है। सरकार ने सोमवार से सभी किराना दुकान खोले जाने के निर्देश दिए हैं। इससे लोग नियमानुसार जरूरत का सामान ले सकेंगे। सरकार को ये निर्णय इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि जो भी व्यवस्था बनाई गईं, वो कारगर साबित नहीं हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने जनता से आग्रह किया कि अगर कोई दुकानदार ज्यादा कीमत पर सामान बेचता है तो उसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर करें। शिकायत सही मिली तो दुकानदार पर केस दर्ज होगा। गिरफ्तार भी हो सकती है।