हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि बुधवार को जिले से 4 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच हेतु भोपाल भेजे गए हैं। अभी कुल 121 सैम्पल जांच हेतु भेजे जा चुके हैं जिनमें से 8 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
डॉ नागवंशी ने बताया कि जिले में 1 हज़ार 944 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन में रखा गया है। 38 हज़ार 227 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
डॉ नागवंशी ने बताया कि विकासखंडो में ग्राम स्तर पर घर-घर सर्वे व स्क्रीनिंग कार्य कराया जा रहा है एवं अन्य क्षेत्रो से आये व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है।

