jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

क्वारंटाइन सेंटर में महिला को सांप ने डसा, जिला अस्पताल मे चल रहा इलाज

जांजगीर। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने राज्य वापस आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है। इसी बीच क्वारंटाइन सेंटरों से अव्यवस्था और असुरक्षा की बातें भी निकल कर सामने आ रही हैं। राज्य के कई इलाकों में असुरक्षित जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें दसरे राज्यों से आए मजदूरी विकट परिस्थितियों में रह रहे हैं। जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमनी के एक क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला को सांप ने डस दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

- Install Android App -

ग्राम धमनी की ही रहने वाली श्रमिक महिला रामकुमारी पति रामेश्वर कश्यप हाल ही में पंजाब से लौटी थी और उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। रात में अचानक महिला के चीखने की आवाज आई। देखने पर पता चला की उसे किसी जहरीले सांप ने डस दिया है। इसके उसकी हालत लगातार बिगडने लगी। इसके बाद उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की तबियत अभी ठीक है, लेकिन उसे 24 घण्टे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

इससे पहले मुंगेली जिले के एक क्वारेंटाइन सेंटर में सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। कई जगहों पर क्वारेंटाइन सेंटरों में इसी तरह अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। सोने की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजदूर जमीन पर असुरक्षित रूप से सो रहे हैं। ग्रामीण अंचल के जंगली इलाकों के कई क्वारंटाइन सेंटरों में खिडकी और दरवाजे भी गायब हैं।