ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

खंडवा में अनाज व्यापारी से साढ़े 6 लाख ठगने वाले महाराष्ट्र के दो दलाल गिरफ्तार

खंडवा | महाराष्ट्र के दलाल ने शहर के अनाज व्यापारी से 7 लाख 41 हजार 500 रुपए के गेहूं का सौदा किया। सौदे में बतौर एडवांस के सिर्फ एक लाख रुपए दिए बाकी दलाल ने हड़प लिए। आरोपियों ने फोन भी उठाना छोड़ दिया। इस पर अनाज व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई और फिर पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

छैगांव टीआई राधेश्याम मालवीय के अनुसार मालीकुआं निवासी घनश्यामदास पिता नाथूराम अग्रवाल का छैगांव देवी ग्राम में सांई वेयर हाउस है। घनश्यामदास अग्रवाल से महाराष्ट्र का एक दलाल अवसर अनाज लेकर जाता था। पहले भी वह लेकर गया और पूरा पेमेंट दिया। इस बार आलोक जैन निवासी यवतमाल महाराष्ट्र और उसके एक साथी ने 741500 रुपए कीमत के 300 क्विंटल गेहूं का सौदा किया। एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपए दिए और फिर पेमेंट अटका दिया। बकाया राशि लेने “के लिए संपर्क करने पर दलाल ने फोन भी बंद कर लिया। अग्रवाल ने भरोसे पर सौदा किया था, जिसमें दलाल ने उन्हें ठग लिया। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों का नाम आलोक (52) निवासी बारदाना ओली इतवारी नागपुर निवासी है।