jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

शौच के लिए गई महिला का किया अपहरण,फिर महिला को 6 दिन बंधक बनाकर दरिंदे करते रहे रैप

अलीराजपुर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर । शोच के लिए गई महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम कासट रोड़ फलिए की है। पीड़ित महिला के साथ घटना उस वक्त घटित हुई जब वह अपने ही घर से कुछ ही दूरी पर सबेरे 5 बजे खेत मे शौच के लिए गई थी।
एस.आई. अंकिता जाट द्वारा लिए गए कथन में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सबेरे जब महिला घर से कुछ ही दूरी पर खेत मे शौच के लिए गई थी तभी दो व्यक्ति बाइक लेकर आए और ग्राम खुटाजा जाने का रास्ता पूछा व पीछे बैठा आदमी ने पीड़ित महिला को अपहरण कर उसे मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और महिला को धमकाया गया कि अगर तू चिल्लाई तो हम तुझे जान से मार देंगे। पीड़ित को बाइक के बीच मे बैठाकर पेटलावाद के ग्राम सारंगी की ओर ले गए व अपने एक सहयोगी जिसका नाम निलेश डामोर पिता मोहन को वहां छोड़ उसका दूसरा सहयोगी जिसका नाम नरेश है वहां से चला गया। उन दोनों का नाम महिला को तब पता चला जब सारंगी में निलेश ने अपने साथी नरेश को वहां से जाने के लिए कहा। निलेश डामोर उसे सारंगी से दूर एक सुनशान मकान में ले गया जहाँ नीलेश ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने कथन में बताया कि नीलेश डामोर वहां से महिला को बस में बैठाकर रतलाम ले गया और रतलाम से ट्रेन में बैठाकर गुजरात के बड़ौदा से जम्बुसर की तरफ एक गाँव मे लेकर गया। और ट्रेन में पूरे रास्ते बोलता रहा कि चिल्लाई व किसी को बताने की कोशिश की तो तुझे जान से मार दूंगा। वहां पर महिला 5 से 6 दिन तक बंधक बनाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। महिला को वहां से कही पर जाने नही दिया गया। फिर पति व सरपंच मुझे ढूंढते-ढूंढते वहां पर आए जिन्हें देखकर नीलेश डामोर वहां से भाग गया। पति और सरपंच मुझे आधी रात को घर लेकर आए। घटना की बात पति और सरपंच को बताई। किन्तु डर व लोक लाज के कारण महिला कथन देने नही आई थी। लेकिन आज हिम्मत करके चौकी सेजावाड़ा गई थी वहां से लिखा पढ़ी के बाद आज़ाद नगर भाबरा थाने पर पहुंची। जिसके बाद आज़ाद नगर पुलिस ने आरोपी नीलेश डामोर पिता मोहन निवासी कासलबड़ी जिला झाबुआ व आरोपी नरेश के विरुद्ध धारा 366, 376(2) N, 343, 506, 34 के तहत पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी शिवराम जमरा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया। जिसमे एस. आई. अभयसिंह नायक व सेजावाड़ा चौकी प्रभारी हरिशंकर पांटेल के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई |