jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

खंडवा स्वामी बोदाराम साहेब उदासी जयंती महोत्सव के दौरान हुआ विशाल आम भंडारा

देश प्रदेश के श्रद्धालुओं ने प्राप्त की प्रसादी

श्री गुरु ग्रंथ साहिब पाठ समाप्ति पर जमकर झूमे श्रद्धालुजन।

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित बालक धाम गुरुद्वारा में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की तीन दिवसीय 111 वीं जयंती महोत्सव बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में सिंधी समाजजनों द्वारा मनाया जा रहा है।

- Install Android App -

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की निर्विघ्न समाप्ति पर समाजजन जमकर झुमें। वही भोग पश्चात विशाल आम भंडारा आयोजित हुआ जिसमें देश प्रदेश के अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रात: 10 बजे पालनपुर गुजरात के सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग भजन गायक परमानंद प्यासी, कटनी के राजेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी एवं संतों-महंतों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां हुई।

पश्चात 11 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ के शबद कीर्तन आरती पश्चात भोग डाला जाकर दोपहर 1 बजें से देर शाम तक गुरू का अटूट लंगर आयोजित हुआ।

इस अवसर पर डा. जग्यासी पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सितलानी, नानकराम चंदवानी, ताराचंद जेठवानी, मोहन दीवान, मुकेश चंचलानी, मनोहर संतवानी, संजय सबनानी, संतोष मोटवानी, निर्मल मंगवानी, शत्रु वासवानी, दीपक आसवानी, राजेश घनश्याम वाघवा, अशोक मंगवानी, मनोहरलाल सबनानी, जयरामदास खैमानी, रमेशलाल मंगवानी, नारायण चावला, अशोक हेमवानी, सेवकराम विशवानी, ईश्वर जेठवानी, किशोर हिंदूजा, माता बहनों, बुरहानपुर, इंदौर, हरदा, भोपाल, अकोला आदि स्थानों के शिष्यो सहित नगर की धर्म प्रेमी जनता के साथ ही देश प्रदेश के श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।