jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा….?

मध्य प्रदेश में बढ़ी शीत लहर: रात का पारा 7.2 डिग्री तक लुढ़का, कटनी सबसे ठंडा, पूर्वी MP में बारिश का अलर्ट

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में आज ठंड ने अपना तेवर और तेज कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब सीधे MP पर दिख रहा है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने रात के तापमान को तेजी से नीचे धकेल दिया है।

आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रहेगी। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है।

पूर्वी MP में आज मौसम बदलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अक्वान के असर से मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान कहां…?

सबसे कम तापमान

कटनी के करौंदी में बीती रात प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और जबलपुर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा।

सबसे अधिक तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खंडवा-खरगोन बेल्ट में करीब 28-29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है। छिंदवाड़ा, गुना, श्योपुर, सीधी, धार, उज्जैन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, इंदौर, सिवनी और बैतूल में भी रात को अच्छी ठंड रही।

- Install Android App -

हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम में आज कैसा रहेगा मौसम…?

हरदा का मौसम – तापमान 27°C / 15°C धूप खिली रहेगी, सुबह-शाम ठंड।

देवास का मौसम – तापमान 25°C / 14°C साफ आसमान, ठंडी हवाएं चलेंगी।

बैतूल का मौसम – तापमान 26°C / 13°C सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात को ज्यादा ठंड।

खंडवा का मौसम – तापमान 28°C / 16°C प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में, दिन में हल्की गर्मी।

नर्मदापुरम का मौसम – तापमान 27°C / 15°C साफ मौसम, सुबह हल्का कोहरा संभव । नर्मदापुरम संभाग में 20 से 22 नवंबर के बीच मौसम में बदलाव संभव है। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शीत लहर क्यों बढ़ रही है…..?

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं सीधे ग्वालियर-चंबल से होते हुए पूरे MP में पहुंच रही हैं। पिछले 10 साल के रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े में 9 बार कड़ाके की ठंड पड़ी है। इस बार भी यही पैटर्न दिख रहा है।

शीत लहर की आधिकारिक परिभाषा के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो जाए और सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे चला जाए, तो उसे शीत लहर माना जाता है। कटनी-शहडोल बेल्ट अब इसी स्थिति के करीब पहुंच गया है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें ।सुबह कोहरे में वाहन धीरे चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करे। अलाव जलाते समय कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें।सर्दी-जुकाम होने पर लापरवाही न करें, गर्म पानी और काढ़ा लें