मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार शाम को खनिज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में खनिज के अवैध परिवहन तथा अवैध उत्खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए, तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार खनिज से राजस्व प्राप्त किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
ब्रेकिंग
