jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

खरगोन बेड़ियां: महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को बेड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सुनील पटल्या बेड़िया। महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को बेड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि, एक महिला को किसी व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है जिसे तत्काल इलाज हेतु शासकीय अस्पताल बेड़िया से खरगोन भेजा गया है।

जहा महिला का आईसीयू में उपचार चल रहा है। मामले को गंभीरता से देखते हुये वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन महिला के बयान लिए गए, जिसमे महिला के द्वारा बताया गया कि 19 जुलाई को सुबह डॉ. अरविन्द कुशवाह के घर काम करने के लिए जा रही थी। तभी पीएम रुम शासकिय अस्पताल बेड़िया के पास मै पहुंची तब विक्की महाजन नाम का व्यक्ति मोटर साईकल से आया व मुझे कैंची से मारा जो मुझे पिछे गर्दन के पास लगी फिर दुसरी बार मारा सामने गले पर लगी एवं पेट मे भी कैंची से वार किए जिससे मुझे आठ- दस जगह चोट लगी है।

- Install Android App -

यह देख कर वहां मौजूद लोग भाग कर आए तभी जाते जाते विक्की महाजन मुझे बोलकर गया है कि आज तो बच गयी है किसी दिन अकेली मिली तो जान से खत्म कर दूंगा ओर तेरे पति को भी नहीं छोडूंगा कहकर विक्की महाजन वहां से भाग गया। विक्की महाजन की मेरे पति से आपसी रंजिश है।

थाना प्रभारी बेड़िया उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव व टीम द्वारा आरोपी राजा दशरथ उर्फ विक्की महाजन पिता लक्ष्मण उम्र 36 वर्ष निवासी बेड़िया को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इन दौरान उप निरीक्षक दिनेश भगोरे, हरिप्रसाद पाल, प्रधान आरक्षक दीपक पाल, राजकुमार, दिनेश, अखिलेश, राजीव गुर्जर, लोकेंद्र गुर्जर, पूनम पांडे, स्वाती बेला का विशेष योगदान रहा।