jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

खशोगी हत्या मामले में सऊदी अरब की पुष्टि से संरा प्रमुख चिंतित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकार जमाल खशोगी की मौत की पुष्टि के सऊदी अरब के खुलासे से काफी चिंता व्यक्त की हैं और उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष तथा त्वरित जांच कराए जाने पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि गुटेरेस ने  खशोगी के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और इस घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से कराए जाने पर जोर दिया है।

गौरतलब है कि कल सऊदी अरब विदेश मंत्रालय की ओर से एक टवीट में कहा गया था कि लापता पत्रकार की मौत हो गई है। सऊदी अरब ने स्वीकार किया है कि तुर्की के इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास में एक संघर्ष के दौरान पत्रकार जमाल खशोगी की मौत हो गयी। सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने शनिवार को बताया कि शुरुआती जांच से यह पता चलता है कि खशोगी की तुर्की के इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास की इमारत में हुए एक संघर्ष के बाद मौत हो गयी।

- Install Android App -

वाणिज्य दूतावास में  खशोगी और अन्य लोगों के बीच पहले बहस हुयी जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गयी। इस संघर्ष में  खशोगी की मौत हो गयी। इस मामले में जांच अभी भी जारी है और सऊदी अरब के करीब 18 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में खुफिया विभाग के उपप्रमुख अहमद अल असीरी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के वरिष्ठ सहयोगी सऊद अल कथानी को बर्खास्त कर दिया गया है।