jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

खाना बनाने से इंकार करने पर पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर पत्नी के साथ मिलकर शव को फांसी से लटकाया

पत्नी के साथ मिलकर जंगल ले जाकर बेटी के शव को एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में बेटी की हत्या मामले में पुलिस में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बेटी ने जब खाना बनाने से इंकार कर दिया तो पिता का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए पिता ने पीट-पीट कर बेटी की जान ले ली। फिर पत्नी के साथ मिलकर जंगल ले जाकर बेटी के शव को एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिर खुद थाने में जाकर बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। यही नहीं जब करीब डेढ़ माह बाद लड़की का कंकाल मिला तो खुद कपड़ों के आधार पर की उसकी शिनाख्त भी की। पति पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है।

- Install Android App -

दरअसल, दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला विश्वनाथ एक्का ने दरिमा थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई की उसकी बेटी का 29 जून से लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 11 साल की नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक पेड़ पर कंकाल लटका हुआ है। ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने ही कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपनी बेटी न्यासा के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी तब शार्ट पीएम रिपोर्ट से यह पता चला कि नाबालिग लड़की की हत्या कर उसे पेड़ पर लटकाया गया है ऐसे में पुलिस ने जब विश्वनाथ एक्का से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि लड़की के बार-बार बिना बताए चले जाने से वह नाराज रहा करता था।

घटना के दिन उसने अपनी बेटी को खाना बनाने को कहा जिस पर बेटी ने इंकार कर दिया ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने अपनी बेटी को हाथ और लाठी डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने अपनी दूसरी पत्नी दिलाशा एक्का के साथ मिलकर बेटी के शव को जंगल ले गया और फिर उसे फांसी का रूप देने के लिए चुन्नी से उसके शव को पेड़ से लटका दिया।