हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय!
हीरापुर। पूर्व उप सरपंच स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं / पंगड़ी के अवसर पर आज हीरापुर में समाजिक एकता और सुधार का महत्वपूर्ण संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में हरदा समाज के महासभा सचिव सुनील तिवारी, पूर्व सचिव दीप उपाध्याय, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, आशीष तिवारी, राजू व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, सीहोर और नर्मदापुरम जिलों से भी समाजिक बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने स्व. संतोष व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर विशेष रूप से समाज में वर्षों से चली आ रही “लाइन प्रथा” को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया।
बताया गया कि स्व. संतोष व्यास के छोटे भाई राजेन्द्र व्यास, जितेंद्र व्यास, उनके दामादों एवं पुत्रियों तथा बड़े पुत्र रजत व्यास एवं गजेंद्र व्यास ने समाज के निवेदन को स्वीकार करते हुए इस प्रथा को समाप्त करने पर सहमति दी। इस निर्णय का उपस्थित समाजजनों ने स्वागत किया और इसे समाज सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया।
समाज की ओर से इस अवसर पर स्व. संतोष व्यास के परिवार—राजेन्द्र व्यास, जितेंद्र व्यास, रजत व्यास और गजेंद्र व्यास—का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत व्यास परिवार द्वारा हरदा नगर सभा को ₹11,000 की राशि का चेक समाज भवन निर्माण हेतु प्रदान किया गया। इस योगदान की भी समाज के पदाधिकारियों ने सराहना की।
इस अवसर पर महासभा सचिव सुनील तिवारी, दीप उपाध्याय, पूर्व सचिव संतोष व्यास, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, राजू व्यास सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सौहार्द और एकता के संदेश के साथ किया गया।

