jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

खुद को कुंवारा बता हिंदू युवती से संबंध बनाए, पिता-पुत्र सहित तीन पर केस

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर की शिप्रा थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके भाई-पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती से दोस्ती की और स्वयं को कुंवारा बताकर शारीरिक संबंध बना लिए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपितों पर प्रकरण दर्ज हुआ।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक, आरोपित फारुख पुत्र मुबारिक पटेल, इकबाल पुत्र मुबारिक पटेल और मुबारिक पुत्र यासिन पटेल निवासी मुंडला हुसैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता भी आरोपितों के गांव में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 10वीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। आरोपित फारुख गैरेज पर काम करता है। उसने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोपित ने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत की। इस पर आरोपित सहित उसके भाई व पिता ने युवती को धमकाया।