jhankar
ब्रेकिंग
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी

खुले बोरवेल और मुंडेर रहित कुआं पाए जाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही |

हरदा | कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं, जिसके अनुसार सभी भूमि स्वामियों को आदेशित किया गया है कि वे अपने स्वामित्व के खुले बोरवेल को सुरक्षित ढंग से बंद कर दें, तथा मुंडेर रहित कुओं के आसपास सुरक्षित मुंडेर निर्मित करा दें, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

- Install Android App -

            जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी भूमि स्वामियोँ को बोरवेल को सुरक्षित तरीके से ढकने तथा कुओं के आसपास मुंडेर निर्मित कराने की कार्यवाही अगले 72 घंटों में करनी होगी। जबकि शासकीय एजेंसी या निकाय को यह कार्यवाही अगले 48 घंटे में करनी होगी। सभी बोरवेल खनन कर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बोर करने के तुरंत बाद उसे सुरक्षित तरीके से बंद किया जाए, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका ना रहे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।