jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

खुशियों की दास्तां: किराना दुकान शुरू करने के लिये लालू को मिली डेढ़ लाख की मदद

*राज्यपाल श्री पटेल ने बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत दिया चैक*
हरदा / करताना निवासी लालू पुत्र जगदीश परमार गरीब परिवार से हैं। शिक्षा दीक्षा अधिक न होने से कहीं नौकरी नहीं लगी इसलिये वह कोई छोटा मोटा व्यवसाय या किराना दुकान शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहता था। गांव के पंचायत सचिव ने एक दिन लालू को बताया कि आदिवासी युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आदिवासी वित्त विकास निगम ने स्वरोजगार योजना शुरू की है।
लालू ने तुरन्त इसके लिये आवेदन कर दिया और कुछ दिन में उसे किराना दुकान प्रारम्भ करने के लिये 1.50 लाख रूपये ऋण का प्रकरण स्वीकृत हो गया। लालू की खुशी का तब ठिकाना न रहा जब उसे मालूम हुआ कि प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के हाथों उसे स्वीकृति पत्र व सांकेतिक चैक मिलेगा। गुरूवार को ग्राम केलझिरी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय के हाथों चैक लेकर लालू और उसके परिवारजन बहुत खुश है क्योंकि अब लालू किराने की दुकान शुरू कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सकेगा।