jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

निश्चित ही विकास की घोषणाओं का क्या हुआ = शिवसेना

पासपोर्ट कार्यालय , खंडवा विकास प्राधिकरण, रिंग रोड पर पूछे जनता सवाल ?

खंडवाl शहर में रिंग रोड, पासपोर्ट कार्यालय, खंडवा विकास प्राधिकरण की घोषणाएं इन 5 वर्षों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी लेकिन यह घोषणा एक सपने की तरह रह गई चुनाव नजदीक है और सांसद , विधायक जनता के बीच पहुंचकर नई घोषणाएं करेंगे l उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के प्रयासों से गुना मे पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने जा रहा है l उनके द्वारा यह सौगात उनके क्षेत्र वासियों को जल्द ही मिलने वाली है और इधर खंडवा में जनप्रतिनिधि भोपाल से लेकर दिल्ली तक फोटो सेशन कराकर प्रेस विज्ञप्ति बांटने में लगे हुए हैं l इनके प्रवक्ता इनकी घोषणाओं को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं रहे हैं जिसके बाद मीडिया में भी तीन-चार दिन तक वाहवाही लूटी जाती है फिर कुछ समय बाद फिर दूसरी घोषणा कर दी जाती है मतलब साफ है कि एक घोषणा करो फिर उसके बाद दूसरी और तीसरी भी कर दो ताकि आम जनता इनकी घोषणा हो के आभामंडल में ही घूमते रहे l

- Install Android App -

श्री भावसार ने आगे कहां की खंडवा संसदीय क्षेत्र के विधायक एवं सांसद घोषणा ही कर रहे हैं ऐसे सांसद और विधायकों से आने वाले चुनाव में पूछा जाएगा कि जो घोषणाएं की गई थी उनका क्या हुआ l

श्री भावसार ने आगे कहा कि खंडवा संसदीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है फिर भी यह घोषणावीर हर दिन एक घोषणा कर देते हैं पहले यह चुने हुए जनप्रतिनिधि आम जनता से किए हुए वादे निभाए उसके बाद ही कोई घोषणा करें तो वह उनके लिए अच्छा होगा नहीं तो आने वाले चुनाव में इनसे हर घोषणा का हिसाब मांगा जाएगा l
खंडवा विकास प्राधिकरण का क्या हुआ ?
खंडवा विधानसभादो 2018 से पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण की तरह खंडवा में विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की गई थी ! इस घोषणा के बाद शहर के बुद्धिजीवी से लेकर राजनेता,आम जनता एवं स्थानीय मीडिया कर्मियों ने इस घोषणा को शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया था l कुछ समय तक के तो यही चर्चा चलती रही लेकिन लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता बीता गया और खंडवा विकास प्राधिकरण की घोषणा को शहरवासी भूल गए l