रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ; आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मकड़ाई एक्सप्रेस रहटगांव। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी टिमरनी और थाना प्रभारी रहटगांव के मार्गदर्शन में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी, अमावस्या, विश्वकर्मा जयंती, ढोलग्यारस, चतुर्दशी पर्व एवं श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक, हिंदू समुदाय के प्रमुख सदस्य, पत्रकारगण, मुस्लिम समिति के सदस्य एवं समिति अध्यक्ष सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

