jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

हरदा। हरदा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने शुक्रवार को ग्राम पोखरनी, सारसूद एवं भवरदी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल सहित कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्राम पोखरनी में विधायक निधि से 1.50-1.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो सार्वजनिक छत-चबूतरों तथा जनपद निधि से 5 लाख रुपए की लागत से शासकीय स्कूल में निर्मित बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया गया।

इसके बाद सारसूद में विधायक निधि से 2 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं जनपद निधि से 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।

- Install Android App -

वहीं भवरदी में नर्मदा मंदिर के पास विधायक निधि से 2.50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सामुदायिक भवन, सार्वजनिक चबूतरे और स्कूलों की बाउंड्रीवॉल जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल, विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, बद्री पटेल, अनिल सूरमा, महिपाल पटेल, क्षमा मंडराई, परसराम मंडराई, बालकृष्ण बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।