jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

खेत में पेड़ काटने आए थे मजदूर, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत, 1 गंभीर

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनुकी में एक किसान के खेत में पापुलर के पेड़ काटने आए तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार थाना गंगोह क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोला निवासी सद्दाम (32) पुत्र रफल, नौशाद (30) पुत्र दिलशाद और अजय (30) पुत्र ऋषि सैनी अपने साथी मजदूरों के साथ गांव मदनुकी में पापुलर के पेड़ काटने आए थे। शनिवार की सुबह पेड़ काटते वक्त पास से गुजर रही विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी आरिफ पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई जुट गई।