jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

मोहब्बत के नशे में चूर पत्नी ने पति को खूब पिलाई शराब, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

एक महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर योजना तैयार की। इसके बाद पति को खूब शराब पिलाई और प्रेमी के साथ मिलकर सुहाग का कत्ल कर दिया। राजधानी में पुलिस ने एक शख्स की हत्या के खुलासे का दावा करते हुए उसकी पत्नी, पत्नी का प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में एक अन्य सहयोगी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Install Android App -

पूरा मामला राजधानी लखनऊ का है। लखनऊ के मड़ियांव इलाके में 6 सितंबर को अखिलेश वर्मा की लावारिस हालत में लाश मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती जांच में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई। पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ। जांच में पता चला कि मृतक के घर राहुल गिरी का आना जाना है। पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राहुल गिरी के साथ पत्नी के संबंध का खुलासा होने पर पति अखिलेश वर्मा ने आपत्ति जताई। इसे लेकर विवाद भी हुआ। पत्नी और उसके प्रेमी राहुल ने अखिलेश को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया।

प्लान के तहत राहुल अपने सहयोगी के साथ अखिलेश के घर आया। अखिलेश, उसकी पत्नी, राहुल और सहयोगी कौशल ने पहले दारू पार्टी की। इसके बाद अखिलेश की पत्नी नेहा ने देखा कि पति नशे में है तो उसने दुपट्‌टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद प्रेमी राहुल गिरी ने अखिलेश को बाइक से टक्कर मारी ताकि मौत हादसा लगे। पुलिस ने मृतक की पत्नी नेहा और प्रेमी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका सहयोगी कौशल की तलाश जारी है।