संयुक्त टीम ने की छापेमारी, मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
सिवनी मालवा। नगर के नर्मदा मंदिर क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध पटाखा संग्रहण पर संयुक्त कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच की गई और अवैध रूप से रखे गए पटाखों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध आतिशबाजी संग्रहण एवं विक्रय पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

