jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित मात्रा में उर्वरक उपयोग करने के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

हरदा :   जिले में ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक करते समय कुछ कृषकों द्वारा आवश्यकता से अधिक उर्वरक की मात्रा का चयन कर उर्वरक क्रय किया जा रहा है। इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

- Install Android App -

विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान तथा कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को फसलों की आवश्यकता, भूमि की स्थिति एवं कृषि विभाग की अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक करते समय उर्वरक की आवश्यक मात्रा का ही चयन करें तथा संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। इससे मृदा की उर्वरता बनाए रखने, उर्वरकों के उचित उपयोग और कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।