हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यो से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में उन्होने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। उन्होने कहा कि गुणवत्ता के मामले में बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा। लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, सीईओ जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, अतिरिक्त सीईओ प्रवीण इवने सहित लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहित सभी निर्माण विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

